इसरो चीफ ने कहा लैंडर विक्रम से नहीं हो सका कोई संपर्क

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2019 | देश
altimg

बेंगलुरु, 21 सितम्बर, (वीएनआई) इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के चीफ के सिवन ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि विक्रम से कोई संपर्क नहीं हो सका।

इसरो चीफ के सिवन ने आज मीडिया को चंद्रयान-2 को लेकर अहम जानकारी दी। उन्‍होंने बताया, 'चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर ठीक काम कर रहा है। ऑर्बिटर में आठ उपकरण हैं और हर उपकरण हर वह काम कर रहाह है जो इसे करना था।' इसके बाद उन्‍होंने लैंडर विक्रम के बारे में कहा कि अभी तक एजेंसी संपर्क कायम करने में सफल नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा अब हमारी अगली प्राथमिकता गगनयान मिशन है।'

गौरतलब है इसरो की ओर से लैंडर विक्रम को लेकर कोई भीआधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया गया था और यह पहली बार है जब लैंडर को लेकर कोई आधिकारिक सूचना एजेंसी की तरफ से दी गई है। वहीं इसरो चीफ की तरफ से पहली बार लैंडर पर कोई सूचना दी गई है। गौरतलब है कि सात सितंबर को लैंडर विक्रम को संपर्क इसरो के ग्राउंड स्‍टेशन से टूट गया था। इसके बाद से ही लैंडर से कोई संपर्क नहीं हो सका है। अब करीब 15 दिन के बाद लैंडर के साथ संपर्क की सारी उम्‍मीदें भी खत्‍म हो गई हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india