इसरो चीफ ने चंद्रयान-3 और गगनयान के बारे में बताई योजना

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jan 2020 | देश
altimg

बेंगलुरु, 01 जनवरी, (वीएनआई) इसरो चीफ के. सिवन ने नए साल के मौके पर देशवासियों के सामने इस साल के लक्ष्य और योजनाएं बताते हुए गगनयान और चंद्रयान-3 मिशन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 

इसरो चीफ ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए हमारी कोशिश देशवासियों के जीवन को और बेहतर बनाने की है। इसरो प्रमुख ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट्स के लिए काफी तैयारी बीते हुए साल में ही कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गगनयान मिशन के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा 2019 में गगनयान मिशन पर हमने अच्छी प्रगति हासिल की है। इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्री चुने गए हैं और जनवरी के तीसरे हफ्ते से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गगनयान के लिए नैशनल अडवाइजरी कमिटी बनाई गई है।

इसरो चीफ ने आगे कहा कि चंद्रयान-3 प्रॉजेक्ट को मंजूरी मिल गई है और इसपर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा, 'प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। इसका कॉन्फिगरेशन चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा। गौरतलब है कि इसरो के चंद्रयान-2 मिशन की भारत ही नहीं दुनियाभर में काफी चर्चा हुई थी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india