भारत ने अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jun 2018 | देश
altimg

भुवनेश्वर, 3 जून (वीएनआई)| भारत ने ओडिशा तट से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया। 

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सतह से सतह पर 5,000 किलोमीटर तक की रेंज वाली मिसाइल को मोबाइल लॉन्चर की मदद से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड-4 से सुबह 9.48 बजे प्रक्षेपित किया गया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित मिसाइल सभी मिशन मानकों पर खरी उतरती है। यह अत्याधुनिक अग्नि-5 का छठा परीक्षण था। इसका आखिरी परीक्षण 18 जनवरी को हुआ था। 17 मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी मिसाइल का वजन लगभग 50 टन है। यह एक टन से अधिक का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 16th Feb 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india