नई दिल्ली, 13 सितम्बर, (वीएनआई) चंद्रयान-2 के बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने अपने अगले मिशन गगनयान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इस मिशन के लिए आईएएफ के फाइटर पायलट विंग कमांडर निखिल राठ का सेलेक्शन हुआ है।
एक जानकारी के अनुसार यह मिशन साल 2021 में लॉन्च होगा और इसरो का चांद पर यह पहला मैन्ड मिशन होगा। इसरो के इस मिशन पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। पिछले दिनों इसरो ने इस मिशन के लिए कुछ पायलट्स का मेडिकल टेस्ट किया है। वहीं इसरो ने अपने इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए कुल 25 पायलट्स का सेलेक्शन किया है और इनमें विंग कमांडर निखिल का नाम भी है। जबकि इन सभी 25 पायलट्स को ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा जाएगा।
No comments found. Be a first comment here!