गूगल ने खास अंदाज में डूडल पर मनाया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस

By Shobhna Jain | Posted on 8th Mar 2019 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 08 मार्च, (वीएनआई) आज 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने देश और दुनिया के साथ खास अंदाज़ में अपने डूडल पर इसे बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट किया है। 

गूगल ने खास अंदाज में डूडल स्‍लाइड के जरिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति को सलाम कर अपना सम्‍मान व्‍यक्‍त किया है।  गूगल ने 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेरणादायक कोट्स लिखे गए हैं। जैसे ही इस डूडल पर आप क्लिक करेंगे आपको दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में कोट्स दिखने लगेंगे। इसमें उन महिलाओं के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिन्‍होंने ये कोट्स दिए हैं। वहीं इनमें भारतीय मुक्‍केबाज मैरी कॉम का भी नाम शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है, यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्‍योंकि आप एक महिला हैं। गौरतलब है कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बनाया जाता है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन : 'Netaji'

Posted on 21st Oct 2019

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india