राजधानी दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 15 ट्रेनें रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ और ²श्यता 200 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 39 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 11 ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india