राजधानी दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 13 ट्रेनें रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ और दृश्यता 200 मीटर रही। इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 21 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और चार ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम को मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india