राजधानी दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 14 ट्रेनें हुई रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 1st Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 1 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी दर्ज हुआ। 

भारत मौसम विभाग ने बताया, सुबह धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के चलते 14 ट्रेनें रद्द हो गई, जबकि पांच के समय में बदलाव करना पड़ा और 23 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 26.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
पेड़ बचाओ

Posted on 6th Oct 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india