नई दिल्ली, 29 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज बदली छाई हुई है, जिससे मौसम खुशनुमान बना हुआ है। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज आसमान में बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
No comments found. Be a first comment here!