राजधानी दिल्ली में आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 13 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 41 फीसदी दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india