राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छाया, दिनभर आसमान साफ

By Shobhna Jain | Posted on 9th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा तो कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। राजधानी में बीते गुरुवार को सुबह के वक्त घना कोहरा था। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 20th Nov 2019

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india