राजधानी दिल्ली में आज सुबह ठिठुरन रही

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह ठिठुरन रही और तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। आज दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की है। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 600 मीटर और आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारतीय मौसम के अनुसार कोहरे का असर कम होने के कारण दृश्यता में सुधार हुआ है। आज सुबह हल्की धुंध छाई रही और दृश्यता में सुधार हुआ। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा और राजधानी के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर घटेगा, जिसके कारण सर्दी बढ़ेगी। अधिकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बारिश के कारण धुंध कम हुई है और दृश्यता में सुधार हुआ है। वहीँ राजधानी में बीते शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
असली धनाड्य

Posted on 27th Dec 2016

Today in history
Posted on 13th Mar 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india