नई दिल्ली, 6 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। शहर के कुछ इलाकों में मामूली बूंदाबादी हुई, जिसे दर्ज नहीं किया जा सका। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान दिनभर साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।