सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ आज भारत बंद

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jan 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 जनवरी, (वीएनआई) देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच संगठनों ने 29 जनवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार बहुजन क्रांति मोर्चा ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कंजूरमार्ग स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर लिया है। ये लोग हाथों में पोस्टर लिए सीएए और संभावित एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। वहीं इस बंद में शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भी शामिल होने का फैसला किया है। साथ ही कई मुस्लिम संगठन भी इसका समर्थन कर रहे हैं। गौरतलब है इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने भी बिना सरकार का पक्ष सुने रोक लगाने से इनकार कर दिया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 21st Jan 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india