सीबीआई के नए निदेशक का आलोक वर्मा ने कार्यभार संभाला

By Shobhna Jain | Posted on 1st Feb 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 1 फरवरी (वीएनआई)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नए निदेशक के रूप में दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1979 बैच के अधिकारी वर्मा को 19 जनवरी को सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्हें अनिल सिन्हा के दो दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के लगभग डेढ़ महीने बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था। वर्मा दो सालों तक इस पद बने रहेंगे। वर्मा ने 24 दिसंबर, 1979 को दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षण के तहत) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 11 महीने दिल्ली पुलिस प्रमुख रहे।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन : Tiger Day

Posted on 29th Jul 2019

Today in history
Posted on 7th Jun 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india