हिमाचल में भूस्खलन से 7 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 13th Aug 2017 | देश
altimg

शिमला, 13 अगस्त (वीएनआई)| हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज हुए भारी भूस्खलन के चलते सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। 

भूस्खलन मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब मध्यरात्रि में हुआ, जिसमें हिमाचल सड़क परिवहन निगम की दो बसें जमींदोज हो गईं।  स्थानीय अधिकारियों और भारतीय सेना द्वारा जांच और बचाव अभियान जारी है। आपदा के चलते राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को बुलाया गया है। अब तक पांच लोगों को बचाया जा चुका है। घटनास्थल राज्य की राजधानी से करीब 220 किलोमीटर दूर है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब भूस्खलन आया उस समय दोनों बसें राजमार्ग पर स्थित एक कियोस्क पर रुकी हुई थीं।  एक बस चंबा से मनाली जा रहा थी, जबकि दूसरी मनाली से कटरा जा रही थी। चंबा से मनाली जा रही बस में ज्यादा संख्या में लोग सवार थे। मंडी के उपायुक्त संदीप कदम ने संवाददातओं को बताया कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि होने का अंदेशा है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india