राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा, दिन में मौसम रहेगा साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 10th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 10 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 66 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आसमान दिनभर साफ रहेगा। कहीं भी बदली छाने या बारिश की संभावना नहीं है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। राजधानी का बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
रचनात्मकता

Posted on 21st Apr 2017

altimg
today in history : Munshi Premchand

Posted on 31st May 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india