राजधानी दिल्ली में गर्म सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 3 अगस्त (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप और उमस के साथ हुई। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में बदली छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। शाम में बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india