राजधानी दिल्ली में बादल छाये, झमाझम बारिश हुई

By Shobhna Jain | Posted on 1st Sep 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बादल छाये रहे। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे तक 63.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india