इमरान खान की सरकार ने सीजफायर उल्लंघन मामले में भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

By Shobhna Jain | Posted on 5th Sep 2018 | विदेश
altimg

इस्लामाबाद, 05 सितम्बर, (वीएनआई) पाकिस्तान में नई बनी इमरान सरकार ने आज भारतीय उप उच्चायुक्त को भारतीय सेना द्वारा सीमा पर सीजफायर उल्लंघन मामले में समन किया है। 

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन किया है, जिसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बुलाकर बातचीत की है। गौरतलब है कि पिछले माह इंडियन आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।

वहीं पाकिस्तान की नई सरकार ने पहली बार भारतीय उप उच्चायुक्त को समन किया है। गौरतलब है कि आम चुनाव में पीटीआई की जीत के बाद भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह ने इमरान खान से मुलाकात कर उन्हें एक बैट गिफ्ट किया था। पिछले माह 18 अगस्त को इमरान खान ने पाकिस्तान के नए पीएम के रूप में शपथ ली थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

-अज्ञात
Posted on 2nd Dec 2015
आज का दिन :
Posted on 5th Nov 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india