रजनीकांत ने कहा बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा का गौरव

By Shobhna Jain | Posted on 1st May 2017 | मनोरंजन
altimg
चेन्नई, 1 मई (वीएनआई)| भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने एस.एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' को भारतीय सिनेमा का गौरव कहा है। उन्होंने इस प्रयास के लिए फिल्म की पूरी टीम को सलाम किया है। रजनीकांत ने ट्वीट किया, "'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा का गौरव। राजामौली और उनकी टीम को मेरा सलाम।" श्रृंखला की पहली फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' जुलाई 2015 में रिलीज हुई थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, पहले दिन ही करीब 121 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' ने भारतीय फिल्म के इतिहास में सबसे ज्यादा धमाकेदार शुरुआत की है। अर्का मीडिया वर्क्‍स द्वारा निर्मित फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Nov 2022

Today in history
Posted on 16th Feb 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india