कप्तान सुनील छेत्री के दम पर भारत ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jun 2018 | खेल
altimg

मुंबई, 10 जून (वीएनआई)| भारतीय फुटबाल टीम ने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के दो शानदार गोलों की बदौलत आज हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 

छेत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल आठ गोल किए और भारत को खिताब तक पहुंचाया। भारतीय टीम के डिफेंस ने भी चार देशों की इस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया और चार मैचों में केवल एक गोल खाया। फाइनल मुकाबले में दो गोल दागने के साथ ही सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में अपने देश के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में अर्जेटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी की भी बराबरी कर ली है। मेसी और छेत्री ने अपने देश के लिए 64 गोल किए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india