प्रियंका गांधी ने वायनाड में केंद्र सरकार पर साधा निशाना

By VNI India | Posted on 3rd Nov 2024 | राजनीति
प्रियंका गांधी

वायनाड, 3 नवंबर, (वीएनआई) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और केरल की वायनाड सीट से उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों के कल्याण की जगह अपने बड़े व्यवसायी मित्रों के हितों को साधना है।

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर सत्ता में बने रहने के लिए विभाजनकारी रणनीति अपनाने, समाज में नफरत फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार केवल अपने बड़े व्यवसायी मित्रों के लिए काम करती है। उनका उद्देश्य आपको बेहतर जीवन देना नहीं है। न ही नई नौकरियां पैदा करना, और न ही स्वास्थ्य या शिक्षा में सुधार करना। असल में उनका केवल एक मकसद है। किसी भी तरह सत्ता पर कब्जा जमाए रखना और वे इसके लिए आपको आपस में बांट रहे हैं। नफरत फैला रहे हैं और आपके अधिकारों को छीन रहे हैं। 

उन्होंने वायनाड के सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के लंबे इतिहास की प्रशंसा करते हुए स्थानीय लोगों के साहस और जुझारूपन का भी उल्लेख किया। उन्होंने पजहस्सी राजा, थलक्कल चंथु और एडाचेना कुंकन जैसे ऐतिहासिक वीरों का उदाहरण देते हुए वायनाड की जनता की धर्मनिरपेक्षता और समानता की भावना की तारीफ की। अपने भाई राहुल गांधी के प्रति स्थानीय लोगों के समर्थन के लिए भी प्रियंका ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब मेरे भाई राहुल गांधी भाजपा के हर रोज के हमलों का सामना कर रहे थे। तब आप सभी ने पहचाना कि वे सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। आपने उनका समर्थन किया और उन्हें लड़ाई में आगे बढ़ने का साहस दिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india