अखिलेश ने कहा हमें धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना है

By Shobhna Jain | Posted on 14th Aug 2017 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 14 अगस्त (वीएनआई)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को मिलकर धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना है। साथ ही उन्होंने कहा, हमें आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। जिन वीरों ने इसके लिए अपना बलिदान दिया उनको हम नमन करते हैं।

अखिलेश ने कहा, देश के समक्ष आज भी कई आंतरिक और बाह्य चुनौतियां हैं, हमें उनका मुकाबला करते हुए एक शक्तिशाली एवं समृद्धिशाली समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना है। हमें ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें आम आदमी सद्भाव, समानता और सम्मान के साथ जीवन जी सके।"


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 11th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india