पेगासस जासूसी लिस्ट में राहुल गाँधी का नाम आने पर हमलावर हुई कांग्रेस

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jul 2021 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 19 जुलाई, (वीएनआई) इजरायल के पेगासस स्पाइवेयर की नई रिपोर्ट में कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। साथ ही कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार सरकार ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि कि राहुल गांधी समेत देश के नेताओं, देश के सम्मानित अलग-अलग मीडिया संगठन के पत्रकारों और संवैधानिक पदों की जासूसी करवाई गई है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर अब भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि देश के लोग अब ये कह रहे हैं कि अबकी बार देशद्रही जासूस सरकार। वहीं राहुल गाँधी के आलावा इस सूचि में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, कुछ जजों और दो मंत्रियों को भी निशाना बनाया गया है। 

सुरजेवाला ने आगे कहा कि, क्या हिंदुस्तान में मुख्य चुनाव आयुक्त, राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता, कैबिनेट मंत्रियों, पत्रकारों, एक्टिविस्ट की जासूसी करवाना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं तो क्या है? क्या 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी-शाह जासूस करवा रही थी? भारत सरकार ने इजरायली सॉफ्टवेयर कब खरीदा? इसे अलावा उन्होंने पूछा कि, इसकी अनुमति पीएम मोदी या अमित शाह ने दी? इसके लिए कितना खर्चा कहा से दिया गया? 2019 से 2021 के बीच मोदीजी को जानकारी थी तो आप और गृहमंत्री शाह चुप क्यों रहे? देश में आंतरिक सुरक्षा के जिम्मेवार अमित शाह हैं तो क्या अमित शाह को बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए? क्या प्रधानमंत्री की भूमिका की जांच नहीं होनी चाहिए?


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Apr 2025
Today in History
Posted on 14th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india