भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

By Shobhna Jain | Posted on 21st Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 21 मार्च, (वीएनआई) भारतीय जनता पार्टी ने आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

भाजपा द्वारा जारी इस लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश की छह और सिक्किम की 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। आगामी लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। वहीं सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पहले चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। गौरतलब है भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार शाम को दिल्ली में हुई तीसरी बैठक के बाद ये लिस्ट जारी की गई है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 18th Oct 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india