भाजपा और लोजपा में सीटों को लेकर बनी सहमति

By Shobhna Jain | Posted on 21st Dec 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 21 दिसंबर, (वीएनआई) लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान ने आज केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा की। 

सूत्रों के अनुसार सीटों को लेकर जिस फॉर्मूले पर सहमति बनी है उसमें लोजपा के खाते में बिहार में लोकसभा की 6 सीटों के अलावा एक राज्यसभा की सीट शामिल है। वहीं नीतीश कुमार से भाजपा की मीटिंग के बाद बिहार में तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का अंतिम ऐलान किया जायेगा। फिलहाल नीतीश कुमार भी इसी सिलसिले दिल्ली पहुंचे हैं। शनिवार को इस फॉर्मूले की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

गौरतलब है लोजपा ने अपने लिए सात सीटों की मांग की थी। जिसके बाद बैठक में नया फॉर्मूला तैयार किया गया। इसमें लोजपा की सात सीटों की मांग को बरकरार रखा गया, लेकिन इन सात सीटों को बिहार में देने के बजाय अलग राज्य में भी सीट देना तय किया गया है। इस नए फॉर्मूले के तहत एलजेपी को बिहार में 6 लोकसभा सीटें दी गई हैं। वहीं 1 राज्यसभा सीट रामविलास पासवान को दी गई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india