विजय माल्या ने कहा मैंने लंदन जाने से पहले अरुण जेटली को बताया था, लेकिन वो पलट गए

By VNI India | Posted on 6th Jun 2025 | देश
विजय माल्या

नई दिल्ली, 6 मई (वीएनआई) बैंक का पैसा लेकर देश से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में चौंकाने वाला दावा किया है कि 2016 में भारत छोड़ने से पहले उन्होंने उस वक्त के वित्त मंत्री अरुण जेटली को इसकी जानकारी दी थी। वहीं इस बयान के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसके बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

यूट्यूबर राज शमानी  ने जब विजय माल्या से सवाल किया, "3 मार्च 2016 को सुप्रीम कोर्ट में आपके मामले में सुनवाई थी, आपको सुप्रीम कोर्ट में पेश होना था, 1 मार्च को आप दिल्ली में थे, आप संसद गए और 2 मार्च को आपने भारत छोड़ दिया...लेकिन कोर्ट के सामने पेश होने से एक दिन पहले आप चले गए...क्या ये सच है? इसपर जवाब देते हुए विजय माल्या ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट में कोई भी सुनवाई नहीं होनी थी और ना ही मुझे कोर्ट में पेश होने के लिए समन किया गया था। मुझे ऐसी किसी सुनवाई के बारे में जानकारी नहीं थी। मैंने एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताया और फिर दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुआ। उन्होंने आगे कहा कि जब यह खबर मीडिया में आई, तो बवाल मच गया। राजनीतिक हलकों और मीडिया में ये सवाल उठने लगे कि आखिर कानूनी दबाव के बीच विजय माल्या देश छोड़कर कैसे चले गए? लोग अरुण जेटली के पास भागे। लेकिन वो पलट गए जेटली ने कहा कि मेरी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई। लेकिन एक कांग्रेस सांसद ने हमें साथ देखा था और मीडिया से कहा, 'मैंने दोनों को साथ देखा'। इसके बाद जेटली को अपना बयान वापस लेना पड़ा। उन्होंने फिर कहा कि हां, मेरी विजय माल्या से मुलाकात हुई थी लेकिन यह चलते-फिरते हुई, एक नॉर्मल मुलाकात थी कोई मीटिंग नहीं हुई थी, हमारे बीच।"

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 18th Sep 2026
Today in History
Posted on 18th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

smoke
Thought of the Day

Posted on 29th Nov 2025

mashal
Thought of the Day

Posted on 17th Aug 2026

donor
Today in History

Posted on 14th Jun 2026

Thought of the Day
Posted on 27th Sep 2025
Today in History
Posted on 29th Dec 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india