विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

By VNI India | Posted on 15th Jul 2025 | देश
एस जयशंकर

नई दिल्ली, 15 जुलाई (वीएनआई) बीजिंग में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति शी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं और द्विपक्षीय संबंधों में हुई हालिया प्रगति से अवगत कराया। इस भेंट को भारत-चीन संबंधों में संवाद और संतुलन के नए आयाम देने वाली पहल माना जा रहा है।

वहीं इस राजनयिक मुलाकात को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए तंज कसते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि अब चीनी विदेश मंत्री आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी को भारत-चीन संबंधों में हालिया घटनाक्रमों की जानकारी देंगे। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर पर भारत की विदेश नीति को बर्बाद करने के उद्देश्य से पूरा तमाशा चलाने का भी आरोप लगाया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Jun 2026
Today in History
Posted on 11th Jun 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

reel
Thought of the Day

Posted on 15th Jun 2025

avi
Thought of the Day

Posted on 25th Sep 2025

Today in History
Posted on 30th Apr 2026
Today in History
Posted on 18th Mar 2026
Today in History
Posted on 30th Jun 2025
Today in History
Posted on 3rd Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 29th Jan 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india