दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत मे भूकंप के झटके, अफगानिस्तान रहा केंद्र

By VNI India | Posted on 27th Jun 2026 | देश
दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली (वी एनआई ) 27 जून,  दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज शाम अचानक आए भूकंप के तेज झटकों ने लोग डरे। वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में था, शाम करीब 7 बजकर 4 मिनट पर अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जिसकी वजह से भारत के कई शहरों में कंपन महसूस हुआ।  भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 215 किलोमीटर की गहराई में था। हालाँकि कुछ ही सेकंड तक धरती हिलने का एहसास हुआ, लेकिन इतने समय में ही लोग घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में लोग खुली जगहों पर इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे से भूकंप की जानकारी लेने लगे। वहीं राहत की बात यह रही कि देर शाम तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india