80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की नशे के खिलाफ की बड़ी अपील

By VNI India | Posted on 15th Aug 2026 | देश
स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली, 15 अगस्त (वी एनआई ) भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर बड़ा संदेश देते हुए कहा कि ड्रग्स की समस्या अब सिर्फ किसी एक परिवार या युवा की चिंता नहीं रह गई है। इससे निपटना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने देशवासियों से 100 दिन के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "नशे की लत देश और खासकर युवाओं के सामने बड़ी चुनौती बन रही है। भारत को नशा मुक्त बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।" उन्होंने कहा कि देश का भविष्य मजबूत रखने के लिए युवाओं का स्वस्थ, सक्षम और देश के लिए काम करने वाला होना जरूरी है। उन्होंने परिवारों से इस मुहिम का हिस्सा बनने को कहा। उन्होंने साफ किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी अभियान से नहीं जीती जा सकती। इसमें परिवार, समाज और स्थानीय संगठनों की भागीदारी भी जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयंसेवकों, NGOs, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के साथ आध्यात्मिक नेताओं से भी इस अभियान में आगे आने की अपील की। इस मुहिम को 100 हफ्ते के राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है। इसके तहत हर रविवार देश के अलग-अलग हिस्सों में नशे के खिलाफ जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मकसद युवाओं को ड्रग्स और दूसरे नशीले पदार्थों से दूर रखने के साथ समाज में इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत बढ़ाना है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ancient
Thought of the Day

Posted on 26th Sep 2025

matki
Thought of the Day

Posted on 16th Aug 2025

ship
Thought of the Day

Posted on 5th Apr 2026

Today in History
Posted on 24th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 22nd Dec 2025
today in history
Posted on 14th Apr 2026
Today in History
Posted on 12th Dec 2025
Today in History
Posted on 22nd Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india