ट्वीटर की चहचहाहट...

By Shobhna Jain | Posted on 10th May 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 10 मई, (वीएनआई) नरेंद्र मोदी :- बहुमुखी प्रतिभा के धनी और अपने जमाने के बेहद चाहे जाने वाले अभिनेता शशि कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करते देखना अद्भुत है। उन्हें ढेरों बधाइयां। करण जौहर : मेरी मां..मेरी ताकत..मेरा भरोसा.. मेरा ईश्वर हैं। माधुरी दीक्षित: मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी मां को हैप्पी मदर्स डे। सभी मांओं को उस सब बातों के लिए धन्यवाद जो वे हमारे लिए करती हैं। प्रियंका चोपड़ा : उस सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं, जो अपने बारे में सोचे बिना सबका ख्याल रखती हैं और प्यार बांटती हैं। यह प्यार बहुमूल्य है। मां मैं आपसे प्यार करती हूं। अक्षय कुमार : मेरी सबसे पहली दोस्त को मदर्स डे की शुभकामनाएं। मेरा जीवन आपसे शुरू होता है और आप पर खत्म होता है। ऋतिक रोशन : आपने हमारी खुशी के लिए कितना कुछ बलिदान किया, अब हम बड़े और मजबूत हो गए हैं। मेरी प्यारी मां अब जिंदगी ऐसे जियो, जैसे यह अभी शुरू हुई है। बिपाशा बसु : दुनिया की सब मांओं को हैप्पी मदर्स डे। हमारे जीवन का हर दिन खास है, क्योंकि आप हमारे पास हैं। आपका जितना शुक्रिया करूं, कम है। आलिया भट्ट : आपका आभार जताने के लिए एक दिन काफी नहीं है, इसके लिए मुझे कई जन्म लेने पड़ेंगे। आपसे बेहद प्यार करती हूं। आपको मदर्स डे की शुभकामनाएं। सिद्धार्थ मल्होत्रा : हम जिस दिन पैदा होते हैं, उसी दिन से हर रोज मदर्स डे होता है। आपसे प्यार करता हूं मां। श्रद्धा कपूर : मैं कैसे आपको बताऊं कि आपसे कितना प्यार करती हूं। हैप्पी मदर्स डे मां। अर्जुन कपूर : आपकी कमी खलती है मां। नेहा धूपिया : मैं आपकी वजह से हूं मां। आप ही मेरा सबकुछ हैं। टिस्का चोपड़ा : शूट पर जा रही हूं और बेटी को मां के पास छोड़कर जा रही हूं, ताकि दोनों साथ वक्त बिताएं।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 26th May 2022

Today in history
Posted on 7th Oct 2021
Today in history
Posted on 4th Jun 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india