दिल्ली में आज से विश्व पुस्तक मेला 2020 शुरू

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jan 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 04 जनवरी, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में आज से 28वां विश्व पुस्तक मेला शुरू हो गया है। यह 12 जनवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा। 

4 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलने वाले इस पुस्तक मेला में आपको हर तरह की किताबें आसानी से मिल जाएंगी। यहां देशी और विदेशी सभी लेखकों की किताबें मिलेंगी। इस बार पुस्तक मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले 600 से ज्यादा प्रकाशक 1300 स्टालों के जरिए अपनी किताबों का प्रदर्शन करेंगे। मेले में सैकड़ों किताबों का विमोचन होगा। पैनल चर्चा और लेखक से संवाद के भी 100 से ज्यादा कार्यक्रम होंगे।

गौरतलब है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष होने के चलते इस बार की थीम है 'गांधीः  लेखकों के लेखक'।  मेले में महात्मा गांधी पर लिखी गई किताबें भी मिल जाएंगी। इसके लिए विशेष तौर पर गांधी जी से संबंधित मंडप लगाया गया है। जहां अलग-अलग भाषाओं की 500 से ज्यादा किताबें प्रदर्शित की जाएंगी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 8th Feb 2019

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india