मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

By Shobhna Jain | Posted on 28th Nov 2018 | देश
altimg

भोपाल, 28 नवंबर, (वीएनआई) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 230 सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से तीन पर सुबह 7 बजे से जबकि 227 सीटों पर 8 बजे से मतदान शुरू होगा। 

मध्य प्रदेश विधानसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। बालाघाट जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों परसवाड़ा, बैहर एवं लांजी में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां वोटिंग 3 बजे तक चलेगी। 230 में से 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। 

मध्य प्रदेश में 1,094 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 2,644 पुरुष, 250 महिलाएं एवं पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 65,367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां केंद्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। मध्य प्रदेश में 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिलाएं एवं 1,389 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें से 65,000 सर्विस मतदाता डाक मतपत्र से पहले ही मतदान कर चुके हैं। बाकी 5,04,33,079 मतदाता आज अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ambedkar
Today in History

Posted on 6th Dec 2024

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india