उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा नसंख्या की समस्या पर नहीं दिया जा रहा ध्यान

By Shobhna Jain | Posted on 15th Feb 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 15 फरवरी, (वीएनआई) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जनसंख्या वृद्धि और इसकी वजह से उत्पन्न हो रही समस्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजनीतिक दल इस समस्या से मुंह छुपा रहे हैं और इस पर संसद में भी पर्याप्त चर्चा नहीं होती है। 

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, 'बढ़ती आबादी वाले भारत जैसे देश में यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई भी जनसंख्या की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। राजनीतिक दल मुंह छुपा रहे हैं, नेता भी मुंह छुपा रहे हैं, संसद में भी इस मुद्दे पर पर्याप्त चर्चा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि भारत में आबादी बेतहाशा बढ़ रही है और यातायात जैसी समस्याएं उत्पन्न कर रही है।

उन्होंने आगे कहा, आबादी की समस्या और कृषि उत्पादन बढ़ाना न सिर्फ हमारी खाद्य सुरक्षा बल्कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक है। यदि आबादी इसी तरह से बढ़ती रही और आपने इसी हिसाब से उपज में वृद्धि नहीं की, आने वाले समय में समस्या उत्पन्न होगी। वहीं इस बीच शिवसेना सांसद ने राज्य सभा में '2 बच्चा नीति' को लेकर एक बिल भी सदन में पेश किया है, जिसपर बजट सत्र के दूसरे हिस्से में चर्चा हो सकती है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 20th Feb 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india