बजट 2021 में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं

By Shobhna Jain | Posted on 1st Feb 2021 | देश
altimg
नई दिल्ली, 01 फरवरी, (वीएनआई) संसद के बजट सत्र में वित्तमंत्री निर्माला सीतारमण ने आज लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट पेश करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी कई ऐलान किए हैं।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैब के जरिये बजट पेश करते हुए 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का ऐलान किया, तो वहीं, एनजीओ की मदद से पूर्व घोषित उच्च शिक्षा कमीशन बनाने की बात की। और लेह में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान किया गया है। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन पर 50,000 करोड़ खर्च करेंगे। एनजीओ की मदद से 100 नए सैनिक खुलेंगे बजट में शिक्षा के क्षेत्र में भी ऐलान किए गए हैं।  758 एकलव्य स्कूल खोले जाएंगें, आदिवासी इलाकों में स्कूल खोले जाएंगें। वित्तमंत्री ने आगे बताया कि अनुसूचित जाति के 4 करोड़ विद्यार्थियों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया गया। इसी क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात के साथ मिलकर स्किल ट्रेनिंग पर काम किया जा रहा है, जिससे लोगों को काम मिल सके। इसी में भारत और जापान मिलकर भी एक प्रोजेक्ट को चला रहे हैं।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने इससे पहले कहा कि ये बजट मुश्किल समय में तैयार किया गया। वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज का जिक्र किया। वित्त मंत्री के अनुसार लॉकडाउन के दौरान पीएम गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गयी। पीएम गरीब कल्याण योजना से 12 करोड़ लोगों को मदद मिली। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया। आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज से सुधार होंगे। इस पैकेज से इकोनॉमी को काफी फायदा। कोरोना काल में 5 मिनी बजट पेश किए। 
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 19th Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india