राजधानी दिल्ली में गर्मी व उमस से मिलेगी राहत

By Shobhna Jain | Posted on 28th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 28 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश ने गर्मी व उमस से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग ने दिन में भी बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है, जिससे तपिश व उमस से और राहत मिलेगी। सुबह का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। दिल्ली में बुधवार सुबह 17 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 86 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिल्ली में आज बारिश होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा था दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 30 जून से 4 जुलाई के बीच कभी भी मानसून पहुंच सकता है। बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india