राजधानी दिल्ली में सुबह कुहासा, 15 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 20th Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कुहासा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से कम से कम 15 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 20 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, दो के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 80 फीसदी दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 600 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। दिन के दौरान आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना थी। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.7 सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Apr 2025
Today in History
Posted on 14th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india