राजधानी दिल्ली में सुबह धुंध छाई

By Shobhna Jain | Posted on 17th Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 फरवरी (वीएनआई)| देश की दिल्ली में आज सुबह धुंध भरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर रही जबकि आद्र्रता 84 फीसदी रही।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा। रेलवे ने कहा कि उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण 10 ट्रेनें रद्द हुई और 20 तय समय से देरी से चल रही हैं। जबकि अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 11th Sep 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india