दिल्ली-एनसीआर में पारा 39 डिग्री पहुंचा

By Shobhna Jain | Posted on 6th Apr 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 06 अप्रैल, (वीएनआई) दिल्ली-एनसीआर गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और  शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं आज आंधी आने की संभावना है। 

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 6-9 अप्रैल के बीच मौसम के बिगड़ने की संभावना है। हिमालय में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तरी भारत के कई हिस्सों में यह आंधी रहेगी। संभावना है कि 6 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। गौरतलब है बीते शुक्रवार तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक यानी 39.3 डिग्री पर पहुंच गया। बीते साल 30 मार्च को 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इससे कुल 20 सालों का रिकॉर्ड टूटा था। वहीं दिल्ली के पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Apr 2025
Today in History
Posted on 14th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india