उदयपुर, एक मई (वी एन आई)। नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति और उद्योगपति बिनोद चौधरी के बेटे वरण का विवाह जयपुर निवासी ज्वैलरी व्यवसायी राजकुमार टोंग्या की बेटी अनुश्री से उदयपुर में शादी अंदाज मे हुआ। इस शादी मे श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, सुपरस्टार सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा, रजनीकांत की पत्नी, फिल्म निर्माता व गायिका लता रजनीकांत, बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद अरसद, फोर्ब्स के सीईओ और अध्यक्ष माइकल एस.पेरलिस सहित अनेक राजनेताओ, अपने अपने क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियो ने हिस्सा लियाहरॉयल वेडिंग के लिए मशहूर उदयपुर में यह इस साल की सबसे शाही शादी मानी जा रही है।
मुख्य समारोह जग मंदिर में ही हुआ, जो सुबह तक चला। दोनों ने सात फेरे चांदी के मंडप में लिए। इसे खूबसूरत दीपों से सजाया गया था। पुष्कर, बनारस समेत देश के कई शहरों से आए 35 पंडितों ने मारवाड़ी अंदाज में दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे दिलवाए। उदयपुर में यह इस साल की सबसे शाही शादी मानी जा रही है।
मेहमानों के लिए शादी को खास बनाने के लिए अहमदाबाद से मिनी कारें बुलवाई गई थीं। इसके जरिए मेहमानों को सिटी पैलेस से जेट्टी तक पहुंचाया गया। करीब 500 लग्जरी कारें मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए रखी गई थीं वहीं पूरे उदयपुर में 700 कमरें बुक किए गए थे। मेहमानों के लिए ५0 से ज्यादा खास व्यंजन बनाए गए थे।
फोर्ब्स पत्रिका मेउन्हें वर्ष 2016 के वर्ल्ड बिलियनेयर्स की सूची में शामिल कि या था। चौधरी ग्रुप में करीब 16 हजार लोग काम करते हैं। मूल रूप से चौधरी परिवार राजस्थान का ही है। बिनोद के दादा फतेहपुर के रहने वाले थे। बाद में व्यापार के सिलसिले में वह नेपाल चले गए और कपडों का व्यवसाय करने लगे। बिनोद की पत्नी सारिका भी जयपुर से हैं। 2015 में इनके बडे बेटे राहुल चौधरी की शादी भी मुंबई के बिजनेसमैन की बेटी सुरभि खेतान के साथ हुई थी। चौधरी समूह का इंश्योरेंस, फूड, रियल एस्टेट, रिटेल और इलेक्ट्रॉनिक्स का काफी सफल व्यापार है।