नई दिल्ली, 15 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।
राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।