राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली

By Shobhna Jain | Posted on 4th May 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 4 मई (वीएनआई)। दिल्ली में आज सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिनभर में आसमान में बदली छाई रहेगी। दोपहर बाद कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।" अधिकारी ने हालांकि दिन में बारिश की संभावना से इनकार किया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 15th Feb 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india