नए राष्ट्रमंडल प्रमुख के तौर पर प्रिंस चार्ल्स जिम्मेदारी संभालेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 21st Apr 2018 | विदेश
altimg

लंदन, 21 अप्रैल (वीएनआई)| प्रिंस ऑफ वेल्स को राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के बीच महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के स्थान पर राष्ट्रमंडल प्रमुख बनाने पर सहमति बन गई है। अब प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल के 53 सदस्यीय देशों के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

सदस्य देशों के बीच विंडसर कैसल में हुई गोपनीय बैठक में चर्चा के बाद शुक्रवार को इसका ऐलान किया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इससे पहले कहा था कि यह उनकी इच्छा है कि प्रिंस चार्ल्स को उनके स्थान पर राष्ट्रमंडल प्रमुख नियुक्त किया जाए। हालांकि, राष्ट्रमंडल प्रमुख का पद गैर-वशांनुगत है। 

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने प्रिंस चार्ल्स के प्रति समर्थन जताया। थेरेसा ने कहा कि यह उपयुक्त है कि प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल देशों से मिले समर्थन के चलते महारानी के स्थान पर यह पद संभालें।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 14th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 8th Oct 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india