प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी

By Shobhna Jain | Posted on 15th Nov 2017 | VNI स्पेशल
altimg

नई दिल्ली, 15 नवंबर (वीएनआई)| झारखंड के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के लोगों को बधाई दी और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को पृथक कर झारखंड का निर्माण हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, झारखंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि झारखंड प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूता रहे। एक अलग ट्वीट में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी के जीवन को उजागर करने वाला एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, मैं बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका अदम्य साहस प्रेरणा का स्रोत है। मोदी ने कहा, बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर हम अपने आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम कर रहे हैं।"

मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था।  वह एक लोकनायक थे, जिन्होंने 19वीं शताब्दी के शुरुआती दौर में बिहार-झारखंड में हजारों आंदोलनों का नेतृत्व किया था। उल्लेखनीय है कि चक्रधरपुर के जामकोपाई के जंगलों से गिरफ्तार होने के बाद 9 जून, 1900 में रांची की जेल में उनकी मौत हो गई थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

cricket
Posted on 25th Feb 2025
Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india