नई दिल्ली, 01 जून (वीएनआई) काफी लम्बे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट से अपने सन्यास का फैसला ले लिया। वह आईपीएल में भी अब और आगे नहीं खेलने वाले है।
दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखते हुए अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा कि मैं पिछले कुछ समय से सोच रहा था कि अब खेल से आगे बढ़ा जाए और इसलिए मैंने अपने संन्यास का फैसला लिया है। खेल के दिनों को पीछे छोड़ते हुए अब मैं नई चुनौतियों की तरफ जा रहा हूँ। मैं अपन सभी साथियों, कोचों, सलेक्टर्स को सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूँ। कार्तिक ने अपने माता-पिता को समर्थन का स्तम्भ कहा। उन्होंने कहा कि आज मैं जो भी हूँ, उनके समर्थन के बिना यह सम्भव नहीं था। इसके अलावा उन्होंने पत्नी दीपिका को भी अपना बड़ा सपोर्ट सिस्टम कहा। उन्होंने कहा कि खुद पेशेवर खिलाड़ी होने के बाद भी दीपिका मेरे लिए खुद के करियर को रोककर साथ खड़ी रहती थी। कार्तिक ने अपने तमाम फैन्स को भी धन्यवाद कहा।
कार्तिक ने साल 2004 में भारतीय टीम में पदार्पण किया था। वह भारत के सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से भी पहले भारतीय टीम के लिए सभी फोर्मेट में खेल चुके थे। उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट में 7 अर्धशतक और 1 शतक के साथ कुल 1025 रन आए। वहीं 94 एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने 1752 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 60 टी20 मैचों में 686 रन बनाए। कार्तिक ने बतौर विकेटकीपर टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे 57 कैच पकड़े और 6 स्टम्पिंग किये। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 64 कैच और 7 स्टम्पिंग किये। टी20 में उन्होंने 30 कैच पकड़े और 8 स्टम्पिंग किया।
No comments found. Be a first comment here!