खेल के गलियारे से

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jun 2018 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 08 जून, (विश्वास/वीएनआई) 1. बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को चौथी बार पोली उमरीगर अवार्ड से दिया जायेगा, जबकि महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना को भी पहली बार दिया जायेगा।

2. बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार 12 जून को बेंगलुरु में दिए जायेंगे, इन पुरस्कारों में पूर्व बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की याद में 4 पुरस्कार दिए जायेंगे।
3. भारतीय महिला क्रिकेटर मितली राज टी-20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनी, उन्होंने महिला एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया।
4. दुनिया के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को भारत की अंडर-19 टीम के चार दिवसीय मैचों में स्थान दिया गया है। 
5. साल के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन में स्पेन के राफेल नडाल ने अर्जेंटीना  के डिएगो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 
6. इंटरकांटिनेंटल कप में भारत को अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से एकमात्र गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india