आईसीसी ने खलील अहमद को लगाई फटकार

By Shobhna Jain | Posted on 30th Oct 2018 | खेल
altimg

दुबई, 30 अक्टूबर, (वीएनआई) आईसीसी ने भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज़ खलील अहमद को आक्रामक अंदाज के लिए आज आधिकारिक चेतावनी जारी करते हुए फटकार लगाई है। 

आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने खलील को खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी माना है। वहीं खलील ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। 

गौरतलब है खलील ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे में केवल 13 रन देकर 3 विकेट झटके। इसी मैच के दौरान 14वें ओवर में जब खलील विंडीज के मार्लोन सैमुअल्स को आउट करने के बाद उनकी तरफ आक्रामक अंदाज में मुड़े, तभी मैदान पर मौजूद अंपायर इयान गोल्ड और अनिल चौधरी ने इसे सही ऐक्शन नहीं माना। जिसके बाद खलील को आधिकारिक तौर पर चेतावनी जारी की गई और 1 डिमेरिट अंक दिया गया। खलील ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया। वहीं भारत ने रोहित शर्मा के शतक 162 रन और अंबाती रायुडू के शतक 100 रनों की बदौलत मैच में 377/5 रन बनाए जिसके बाद मेहमान टीम 153 रन पर ऑलआउट हो गई।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन : Anita Guha
Posted on 20th Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india