भारत की महिला हॉकी टीम को एशियन गेम्स 2018 में रजत से संतोष करना पड़ा

By Shobhna Jain | Posted on 1st Sep 2018 | खेल
altimg

जकार्ता, 01 सितम्बर, (वीएनआई) 18वें एशियन गेम्स के 13वां दिन भारत की महिला हॉकी टीम को फाइनल मुक़ाबले में जापान ने 2-1 से हराते हुए भारत की स्वर्ण उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत को इस हार के साथ महिला हॉकी सिर्फ रजत से ही संतोष करना पड़ा। 

गौरतलब है भारत की महिला हॉकी टीम 20 साल बाद एशियाड के फाइनल मुकाबले में जापान से भिड़ रही थी। वहीं भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद थी कि देश की बेटियां गोल्ड जीतकर भारत में एक इतिहास रच देंगी। 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम 36 साल के खिताबी सूखे को खत्म नहीं कर सकी और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। गौरतलब है  कि भारत ने 1982 में दिल्ली में हुए नौवें एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। वहीं 1998 के बाद भारतीय महिला टीम पहली बार फाइनल मुकाबले में पहुंची थी।वहीं इससे पहले भारत ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के मुकाबलों में इंडोनेशिया (8-0), कजाकिस्तान (21-0), दक्षिण कोरिया (4-1) और थाईलैंड (5-0) को करारी शिकस्त दी थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन

Posted on 6th Oct 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india