भारत ने ज़िम्बाब्वे को हराकर का सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया

By VNI India | Posted on 14th Jul 2024 | खेल
भारत
हरारे, 14 जुलाई, (वीएनआई) भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेले गए आज पांचवे और आखिरी टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ज़िम्बाब्वे को हराकर भारत ने सीरीज 4-1 से जीत ली।

टॉस जीतकर हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल पहले ओवर में दो छक्के जड़कर 12 रन पर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा 14 रन और शुभमन गिल 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग ने अच्छी साझेदारी करते हुए  स्कोर को 100 के पार लेकर गए। सैमसन अर्धशतक जड़ते हुए 45 गेंद में 58 रन पर आउट हुए और पराग ने 22 रन बनाए। इसके बाद शिवम दुबे ने 12 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने 11 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 6 विकेट पर 167 रनों तक पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे के लिए मुजराबानी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

जवाबी में मेजबान टीम की खराब शुरुआत रही। वेस्ले मैधेवेरे बिना खाता खोले और ब्रायन बेनेट भी 10 रन पर आउट होकर चलते बने। हालाँकि मरुमानी और मायर्स ने मिलकर स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने मरुमानी को 27 रन पर आउट कर दिया भारत की उमीदो को जिन्दा कर दिया। इसके बाद सिकंदर रजा 8 और मायर्स 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे कैम्पबेल 4 पर आउट हुए। आखिर में पूरी टीम ज़िम्बाब्वे की टीम 125 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india